Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

एक दिन की हिन्दी

आज हिंदी दिवस है पिछले साल आया था मै तब कॉलेज में पढ़ाती थी हिंदी दिवस में क्या खास हो हिंदी के शिक्षक ने ही कह दिया वाद विवाद हो हिंदी का अंग्रेज़ी से मै शांत थी बेचारी हिंदी सोच कर तो बच्चों ने हिंदी दिवस पर वाद विवाद करना शुरू किया बात ये थी के हिंदी का पक्ष रखने वाले भी हिंदी के अस्तित्व के होने, कितने पुराने होने, अंग्रेज़ी से भी पुराने होने और किस तरह हमारे देश के कुछ ज्ञानी लोगों ने हिंदी में कहीं बात की, तरह के बेतुके बयान बोल रहे थे मै रोकना चाहती थी, खत्म करना चाहती थी उनका वो बेतुका वाद विवाद ऐसा लग रहा था बेचारी हिंदी को सहानुभूति दी जा रही है ये वही लोग तो हैं जो हिंदी मै नहीं इंग्लिश में बात करते हैं रोज़ मैंने हिम्मत कि और खत्म किया विवाद मेरे शब्द यही थे कि एक दिन की इज्जत देते वक़्त भी आपने बस उसके अस्तिव के होने की सफाई दी।  कल आप खुद भूल जाएंगे । हमारी भाषा हमारी उतनी ही पहचान है जितना हमारा भारतीय होना। हिन्दी दिवस मनाने का अर्थ ये बिल्कुल नहीं है कि आप उसे अंग्रेजी से तुलना करने लग जाए आपने किसी और भाषा से तुलना नहीं की।  मै आज भी यही लिखना चाहती हूं की हि...